फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम मंत्रालय शिकायतों के त्वरित समाधान को जनवरी से शुरू कर सकता है ‘संतुष्ट’ पोर्टल

Mon, 30 Dec 2019 01:46 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत सरकार
विज्ञापन

श्रम मंत्रालय की अगले महीने जनवरी में ‘संतुष्ट’ वेब पोर्टल शुरू करने की योजना है। यह पोर्टल कामगारों, नियोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण और श्रम कानूनों के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगा। यह जानकारी एक सूत्र ने दी।  

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में संतुष्ट सेवानिवृत्त निधि निकाय ईपीएफओ और स्वास्थ्य बीमा एवं सेवा प्रदाता ईएसआईसी द्वारा औपचारिक क्षेत्र के कामगारों को दी जाने वाली सभी सेवाओं की निगरानी करेगा। बाद में, यह पोर्टल मंत्रालय के अन्य विंगों को भी कवर करेगा। 

इसमें प्रत्येक अधिकारी के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए रियल टाइम के आधार पर डाटा भी होगा। कामगार और नियोक्ता अपनी शिकायतें पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे। इस पोर्टल का प्रबंधन पांच से छह अधिकारियों की आंतरिक निगरानी सेल करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें