फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LBSNAA: नए लोक सेवकों को लबासना की हिदायत, कहा-अधिकारियों से ईमानदारी विनम्रता और नैतिकता की अपेक्षा

Sat, 26 Apr 2025 07:20 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लबासना) की ओर से इस संबंध में नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। ये दिशा-निर्देश सिविल सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों के लिए हैं। इसके परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन - फोटो : एक्स@LBSNAA_Official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित सभी उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही उपहार, आतिथ्य या मुफ्त प्रचार जैसे किसी भी प्रलोभन से दूर रहना होगा। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लबासना) की ओर से इस संबंध में नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। ये दिशा-निर्देश सिविल सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों के लिए हैं। इसके परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। परीक्षा में 1,009 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इसमें कहा गया है कि अकादमी का आदर्श वाक्य 'शीलम परम भूषणम' (चरित्र सर्वोच्च आभूषण है)। अधिकारियों से हर समय ईमानदारी, विनम्रता और नैतिकता के साथ आचरण करने की अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- उपलब्धि: कोलेस्ट्रॉल की जांच अब होगी बेहद सटीक, आसान और किफायती; भारतीय वैज्ञानिकों ने विकसित की ये तकनीक

सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की सलाह
दिशानिर्देशों के अनुसार, भविष्य के अधिकारियों को सोशल मीडिया पर सावधानी बरतनी होगी। उनके द्वारा की गई टिप्पणियां या पोस्ट सेवा की छवि को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए ऐसी कोई भी सामग्री पोस्ट न करें जो सेवा या उसके सदस्यों के लिए नकारात्मक हो। अकादमी ने स्पष्ट किया कि एक अधिकारी की विश्वसनीयता उसकी ईमानदारी से तय होती है। इसलिए, वित्तीय मामलों में पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी प्रकार के उपहार या अनुचित लाभ से दूर रहें। साथ ही अपनी सफलता का गलत तरीके से इस्तेमाल न होने दें। इसमें कहा गया है कि सिविल सेवक राज्य का सार्वजनिक चेहरा हैं। उनका आचरण निरंतर सार्वजनिक जांच के दायरे में रहता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- रिपोर्ट: इलेक्ट्रिक क्रांति की रफ्तार तेज, 44 शहरों में पुरानी गाड़ियों की जगह ईवी से बचेगा 51 अरब लीटर ईंधन

महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और शिष्टाचार के निर्देश
दिशा निर्देशों में कहा गया है कि अधिकारियों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार दिखाना चाहिए। साथ ही सभी के साथ विनम्र और गरिमापूर्ण व्यवहार करना चाहिए, चाहे वह जनप्रतिनिधि हों, सरकारी कर्मचारी हों या आम जनता। भावी अधिकारियों को यातायात नियमों का पालन करना होगा, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या कूड़ा फैलाने से बचना होगा। साथ ही, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखते हुए साफ-सुथरे और उचित कपड़े पहनने होंगे। नशीले पदार्थों के सेवन से भी दूर रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें