Kurnool Bus Fire Accident News: कुरनूल में शुक्रवार तड़के लगी आग में कावेरी ट्रैवल्स की बस जलकर खाक हो गई, जिसमें 19 यात्रियों की दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर दिया। सवाल उठता है कि क्या यह हादसा टाला जा सकता था? कारण है कि जांच में खुलासा हुआ कि हादसे में शामिल वेमुरी कावेरी ट्रैवल्स की बस ने कई परिवहन नियमों की खुली धज्जियां उड़ाईं। आइए जानते है जांच में और कौन-कौन सी चौंकाने वाली बात सामने आई है?
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसे में एक पल में कई जिंदगियां राख हो गईं। कावेरी ट्रैवल्स की बस में अचानक लगी आग ने यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं दिया। हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ऐसे में अब कई सारी सामने आ रही है, जिसमें इस बात का दावा किया जा रहा है कि भीषण सड़क हादसे में शामिल वेमुरी कावेरी ट्रैवल्स की बस ने कई परिवहन नियमों की खुली धज्जियां उड़ाईं। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि यह बस बिना अनुमति सीटिंग कोच से स्लीपर कोच में बदली गई थी और इसे संदिग्ध दस्तावेजों के साथ राज्यों के बीच चलाया जा रहा था।
कागज दुरुस्त, लेकिन असली तस्वीर अलग
'यात्रियों की सुरक्षा को पैसे के लिए दांव पर लगाया जा रहा'
एपीएसआरटीसी के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक च. द्वारका तिरुमला राव ने कहा कि बस बॉडी का निर्माण एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसमें वजन संतुलन, आपातकालीन निकास, अग्नि सुरक्षा जैसे पहलुओं का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निजी बस मालिक सीटों के बीच की दूरी घटाकर और अतिरिक्त बर्थ जोड़कर मूल डिज़ाइन से छेड़छाड़ करते हैं, जिससे वाहन असंतुलित और असुरक्षित हो जाते हैं। यात्रियों की सुरक्षा की कीमत पर पैसा कमाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- आंध्र प्रदेश बस हादसा: क्या हम बसों में आग को नियति मान बैठे हैं? कुरनूल त्रासदी सुधार का प्रारंभिक बिंदु बने
निजी बसों पर फिर उठे सवाल
गौरतलब है कि एनएच-44 पर हुई इस भीषण दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अनधिकृत बस डिज़ाइन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे अनधिकृत संशोधन न केवल यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि हर बड़े हादसे के पीछे एक नियामकीय विफलता को भी उजागर करते हैं।