फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट कप्तान मसूद को सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी, इस मामले का सलाहकार बनाया

Sat, 25 Oct 2025 09:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बोर्ड के भीतर चर्चा के बाद शुक्रवार को एक सूत्र ने कहा कि इस बात पर स्पष्ट सहमति थी कि शान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मामलों के विभाग का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
शान मसूद - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने टेस्ट कप्तान शान मसूद को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। पीसीबी ने मसूद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ी मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब किसी वर्तमान टेस्ट कप्तान को बोर्ड में किसी अन्य पद पर नियुक्त किया गया है। पीसीबी ने शुक्रवार रात शान की नियुक्ति की घोषणा की।
विज्ञापन


इस बारे में कोई उल्लेख नहीं किया गया है कि क्या शान मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक का पद भी संभालेंगे। पीसीबी ने इस पद के लिए विज्ञापन दिया है और आवेदन करने की अंतिम तिथि दो नवंबर है। इससे पहले पीसीबी ने शान से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन का नया निदेशक बनने के लिए पूछा था जबकि वह डब्ल्यूटीसी चक्र में भी टीम का नेतृत्व करते रहेंगे।

बोर्ड के भीतर चर्चा के बाद शुक्रवार को एक सूत्र ने कहा कि इस बात पर स्पष्ट सहमति थी कि शान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मामलों के विभाग का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें