फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण से पहले सोनिया-राहुल से मिलेंगे कुमारस्वामी, मंत्रीमंडल पर होगी चर्चा

Sun, 20 May 2018 09:35 PM IST
एजेंसी, बंगलुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने से पहले जनता दल (एस) के नेता एचडी कुमारस्वामी सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। अपने दिल्ली दौरे पर वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उनसे सरकार गठन की प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को कुमारस्वामी ने दोनों पार्टियों के बीच मंत्री पदों के बंटवारे को लेकर अभी तक कोई वार्ता नहीं होने की बात कहते हुए उन मीडिया रिपोर्ट को फर्जी करार दिया, जिनमें दोनों पार्टियों के बीच 30 महीने के पावर शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बनने की बात कही गई थी। 

इसी दौरान उन्होंने बताया, मैं कल (सोमवार को) दिल्ली जा रहा हूं। मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मिलूंगा। उन्होंने आगे कहा, उनसे चर्चा के बाद इस बात का निर्णय होगा कि कितने कांग्रेसी और कितने जेडी (एस) विधायक मंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के पास आवश्यक संख्या पूरी नहीं होने के कारण उनके मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने विधानसभा में बिना फ्लोर टेस्ट का सामना किए ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलने के बाद दावा किया था कि उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन

24 घंटे में बहुमत साबित करने का दावा

कुमारस्वामी ने रविवार को ये भी दावा किया वे शपथ लेने के 24 घंटे के अंदर अपना बहुमत विधानसभा के अंदर साबित कर देंगे। उन्होंने कहा, संभवत: बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद बृहस्पतिवार को हम स्पीकर चयनित करने के साथ ही बहुमत साबित करने की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

कांतिवीरा स्टेडियम नहीं अब विधानसभा में ही लेंगे शपथ
राज्यपाल से मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने शनिवार को घोषणा की थी कि वे 21 मई यानी सोमवार को कांतिवीरा स्टेडियम में दोपहर 12 से 1.50 बजे के बीच शपथ ग्रहण करेंगे।

लेकिन बाद में उन्होंने घोषणा की थी कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम 23 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बदलाव के लिए उन्होंने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि होने का हवाला दिया था। 

शपथ ग्रहण के दिन में बदलाव के बाद अब स्थान को भी बदलकर विधानसभा के अंदर अपनी सीट पर ही शपथ लिए जाने की बात कही गई है। हालांकि कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि वे मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने के बाद ही शपथ ग्रहण स्थल पर निर्णय लेंगे।

अपने पिता पूर्व पीएम देवेगौड़ा से मिले
कुमारस्वामी रविवार को अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से भी उनके आवास पर मिलने पहुंचे। इसके बाद वे उस होटल में भी गए, जहां जेडी (एस) के विधायक ठहरे हुए हैं और उनके साथ वहां बैठक भी की। इसके बाद उनका कार्यक्रम देर शाम पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के श्रीरंगम में एक मंदिर जाने का भी था। 

बाकी दो सीटों पर चुनाव के लिए नहीं मतभेद
चुनाव के दौरान बाकी रह गईं दो विधानसभा सीटों राजराजेश्वरी नगर और जयानगर पर कांग्रेस के साथ बहस की मीडिया रिपोर्ट को भी जेडी (एस) नेता कुमारस्वामी ने बोगस बताया है। उन्होंने कहा, ये एक बोगस न्यूज है। इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है। राजराजेश्वरी नगर और जयानगर सीटों को जीतना बेहद जरूरी है। अभी तक ऐसी चर्चा नहीं हुई है। 

बता दें कि राजराजेश्वरी नगर विधानसभा की मतदान सूची में घपले के आरोपों पर वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था, जबकि जयानगर सीट से खड़े भाजपा उम्मीदवार के निधन के बाद वहां चुनाव रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें