फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारस्वामी ने राहुल को बताया 'पुण्यात्मा', बोले- विश्वास करके मुझे सत्ता सौंपी

Thu, 31 May 2018 05:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने राहुल गांधी को ‘पुण्यात्मा’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विश्वास करके मुझे सत्ता सौंपी है। कुमारस्वामी की यह टिप्पणी हाल में दिए गए उस बयान के बाद सामने आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह लोगों की नहीं, कांग्रेस की दया पर निर्भर हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कृषि कर्जमाफी पर कहा, राहुल को विश्वास में लेकर लूंगा फैसला 

कृषि कर्जमाफी के सिलसिले में किसान संगठनों के साथ बैठक के दौरान कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा, ‘आज भले ही मुझको लोगों का आशीर्वाद हासिल नहीं हो लेकिन पुण्यात्मा राहुल गांधी ने विश्वास करके मुझे सत्ता सौंपी है। हमें एक अच्छा अवसर मिला है। मैं उन्हें (राहुल गांधी) को विश्वास में लेकर फैसला लूंगा। वह (कांग्रेस अध्यक्ष) विरोध नहीं करेंगे, मैं उनको इसके लिए राजी कर लूंगा।’ 

बैठक में मुख्यमंत्री किसानों को शांत करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपके (किसानों) के पास एक सुनहरा मौका है, इसका इस्तेमाल करें और हमारे साथ खड़े रहें। जब चुनाव आते हैं तो आप चाहे जहां वोट करें लेकिन इस मौके का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन


15 दिनों में कृषि कर्जमाफी के क्रियान्वयन पर फैसला

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जेडीएस-कांग्रेस की सरकार 15 दिन के भीतर कृषि कर्ज माफी के क्रियान्वयन के लिए दो चरणों की योजना लागू करने के फैसले पर पहुंच जाएगी। सरकार किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र सौंपेगी। उन्होंने बताया कि वह और उप-मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और कर्जमाफी योजना के क्रियान्वयन पर फैसला लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें