फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट के समायोजन पर नीतीश ने साधा केंद्र पर निशाना

Thu, 22 Sep 2016 05:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिहार के नेताओं का पसंदीदा मंत्रालयों में से एक रहा रेल मंत्रालय के बजट को आम बजट में समाहित करने के फैसले को पूर्व रेलमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुचित और गैरजरूरी बताया है। 
विज्ञापन


पटना में पत्रकारों से बात करते हुए रेल बजट को आम बजट में शामिल किए जाने पर नीतीश खफा दिखे और उन्होंने कहा कि केंद्र को इससे कोई फायदा नहीं होगा, लेकिन आने वाले दिनों में रेलवे की स्वायत्तता खत्म हो जाएगी। नीतीश ने कहा कि लोगों का रेलवे से एक भावनात्मक संबंध अब धीरे-धीरे खत्म हो जायेगा।

कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने वाले बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि आतंकवाद एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर पूरे देश में एकजुटता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आतंक के मुद्दे पर आपसी सहमति होनी चाहिए'

- फोटो : PTI
नीतीश ने सभी लोगों से इस मुद्दे पर एकजुटता की अपील भी की। नीतीश ने कहा कि लोगों को इस मुद्दे पर इस तरह की बहस से भी बचना चाहिए कि कौन कैसे घुस गया, क्योंकि ऐसे आत्मघाती दस्तों को हर बार रोका नहीं जा सकता, लेकिन देश में इस मुद्दे पर आपसी सहमति होनी चाहिए।

नीतीश ने साफ किया कि कार्रवाई केंद्र सरकार को करनी है और वह जो भी कार्रवाई करेगी हम लोग साथ हैं और इस विषय पर केंद्र को जो भी रुख अख्तियार करना है उसे करना चाहिए, लेकिन पहल केंद्र सरकार को ही करनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें