फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए ब्राजील ने मिलाया भारत से हाथ

Thu, 22 Sep 2016 05:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र में व्याप्त संकट को दूर करने के लिए दुनिया के दो दिग्गज कृषि प्रधान देश भारत और ब्राजील ने हाथ मिलाया है। दोनों देश मिलकर कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने का प्रयास करेंगे। दोनों ही देशों की वैश्विक चीनी बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके साथ आने से किसानों की तकदीर भी संवरेगी।
विज्ञापन


ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने आए ब्राजील के कृषि मंत्री ब्लेयरो मैगी ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से मुलाकात कर कृषि क्षेत्र की चुनौतियों के साझा मुकाबला करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। राधा मोहन ने मैगी के समक्ष गन्ना किसानों के संकट को रखा।

मैगी ने स्वीकार किया कि दोनों देशों की वैश्विक चीनी बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका है और यदि संयुक्त रणनीति के साथ दोनों ही आगे बढ़ें तो भारत और ब्राजील दोनों ही देशों के गन्ना किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिल सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तकनीक के आदान प्रदान की भी सहमति बनी

- फोटो : फाइल फोटो
दोनों देशों के बीच तकनीक के आदान प्रदान की भी सहमति बनी है। भारतीय पशुओं में नस्ल सुधार का कार्य ब्राजील के पशुधन का मुख्य आधार है। दोनों देशों के बीच इस मामले में जल्द ही एक समझौता होगा।

दोनों देश के कृषि मंत्री आपसी चर्चा में इस बात पर सहमत हुए कि व्यापार को बढ़ावा देने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए दोनों को मिलकर कार्य करना चाहिए। दोनों ने उम्मीद जताई है कि यदि वे मिलकर साथ चलते हैं तो दोनों ही देश के किसानों को लाभ होगा। किसानों की तकदीर बदलने के लिए दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध जरूरी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें