फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जाधव की मां-पत्नी से बदसलूकी, 50 करोड़ भारतीय महिलाओं का अपमान'

Wed, 27 Dec 2017 09:17 PM IST
एजेंसी/ भुवनेश्वर 
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता प्रवीन तोगड़िया ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ की गई बदसलूकी 50 करोड़ भारतीय महिलाओं का अपमान है। 
विज्ञापन


विहिप के अध्यक्ष तोगड़िया ने भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम से इतर मीडिया को कहा, ‘यह सिर्फ जाधव की मां और पत्नी का ही अपमान नहीं है। यह अपमान देश में मौजूद 50 करोड़ महिलाओं का अपमान है।’ 

गौरतलब है कि पाकिस्तान में जाधव से मिलने गई उनकी मां और पत्नी से बदसलूकी का मामला सामने आया है। पाक ने जाधव से मिलने के दौरान उनकी मां और पत्नी के जूते, गहने और यहां तक कि बिंदी भी उतरवा दी थी। जिस पर भारत ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें