फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव के परिवार ने की सुषमा स्वराज से मुलाकात, मिली शुभकामनाएं

Thu, 25 Jul 2019 07:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुलभूषण का परिवार - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के परिवार ने गुरुवार को नई दिल्ली में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इसकी जानकारी खुद सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके दी। सुषमा ने लिखा कि कुलभूषण जाधव का परिवार मुझसे मिलने आया। बता दें कि जाधव को मार्च 2016 में जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था और तब से भारतीय अधिकारियों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है।

विज्ञापन




अभी हाल में आईसीजे में इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें अदालत ने फैसला दिया कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी कानून के तहत राजनयिक पहुंच दे। बाद में पाकिस्तान ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने जाधव को राजनयिक पहुंच लेने के उनके अधिकारों के बारे में बता दिया है।

इससे पहले इमरान खान ने ट्वीट किया था, 'हम कुलभूषण जाधव को बरी और रिहा नहीं करने और भारत वापस न भेजने के आईसीजे के फैसले की सराहना करते हैं। वो पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ किए गए अपराध के लिए दोषी हैं। पाकिस्तान इस मामले में कानून के मुताबिक आगे बढ़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें