फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Thu, 27 Aug 2020 12:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Krishan Pal Gurjar - फोटो : social media
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के परामर्श पर अब इलाज चलेगा। जितने भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया वह कोरोना को गंभीरता से लेते हुए अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।

विज्ञापन





गुर्जर से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री जल शक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें