फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का विवादित बयान, कहा- हिंदू शब्द का मतलब जानकर शर्म आ जाएगी

Mon, 07 Nov 2022 04:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

इस वीडियो में कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द की उत्पत्ति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द कहां से आया? यह फारसी है। भारत का क्या संबंध है? यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकोहली। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू शब्द  को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली ने  नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा है कि अगर आपको हिंदू शब्द के मायने पता चलेंगे तो आपको शर्म आ जाएगी। इसका मतलब बहुत गंदा होता है। उन्होंने हिंदी में अपने भाषण के दौरान ये बातें कहीं। वहीं, उनका यह बयान राजनीतीक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन



  
कर्नाटक के बेलगावी जिले के निप्पान्नी इलाके में रविवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द की उत्पत्ति पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द भारत का नहीं है। यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए।

मानव बंधुत्व संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए सतीश जारकीहोली ने कहा कि इसे जबरन हम पर थोपा जा रहा है। हिंदी में दिए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द का मतलब बहुत ही गंदा है। उन्होंने कहा कि यह फारसी का शब्द है। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद वे राजनीतिक दलों खासकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें