फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल में साइनाइड देकर मार डाले पति समेत परिवार के छह सदस्य, ये है वजह

Wed, 09 Oct 2019 04:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
विज्ञापन
मुंह ढ़क कर जाती आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केरल के कोझिकोड में संपत्ति को लेकर एक महिला ने 14 साल में साइनाइड देकर छह लोगों की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 14 साल के अंतराल में छह लोगों की हत्या की। पुलिस ने खुलासा किया कि मरने वालों के परिवार की ही मुख्य आरोपी जॉली सभी छह लोगों की मौत की जगह के आसपास मौजूद रही। 

विज्ञापन


मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बताया है कि मामले की मुख्य आरोपी जॉली को लड़कियों से नफरत थी। यहां तक कि उसने अपने पहले पति रॉय थॉमस की बहन की दो साल की बेटी को भी जहर देने की कोशिश की थी। हाल ही में एसआईटी ने जॉली का बयान दर्ज किया है।

इस मामले को लेकर कोझिकोड ग्रामीण एसपी ने कहा कि हमें पता चला है कि जॉली हर उस व्यक्ति के पास मौजूद थी, जिसकी हत्या की गई। उसने संपत्ति को अपने नाम कराने के लिए फर्जी दस्तावेजों का भी सहारा लिया। बता दें कि जॉली और अन्य आरोपियों ने मिलकर पिछले 14 साल के अंदर छह लोगों को सायनाइड देकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी जॉली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ जॉली के पति रॉय थॉमस की हत्या के आरोप में ही मामला दर्ज किया गया है। वहीं, बाकी हत्याओं के मामले में पुलिस सबूत जमा कर रही है। 

दूसरी ओर इस मामले की जांच के लिए पुलिस विशेष अधिकारियों को जांच में शामिल कर सकती है। साथ ही केरल पुलिस देश में 'ट्रेस एनालिसिस' के लिए प्रयोगशालाओं की मदद लेगी और जरूरत पड़ने पर विदेशी प्रयोगशालाओं से भी संपर्क करेगी।

कोझिकोड के प्रभारी केजी साइमन ने बताया कि रॉय के मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम किया गया जिसमें उनके शरीर में सायनाइड पाया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही आरोपियों पर पांच अन्य हत्याओं के लिए भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बता दें कि रॉय थॉमस की मौत साल 2011 में हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें