फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई सड़कों पर कोरियन महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़, पुलिस ने दो युवक को किया गिरफ्तार

Thu, 01 Dec 2022 01:38 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।

सार

वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर अकाउंट पर दावा किया गया है कि पीड़ित महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी।
विज्ञापन
कोरियाई महिला यूट्यूबर के साथ मुंबई की सड़क पर छेड़छाड़। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की एक सड़क पर एक युवक द्वारा एक महिला यूट्यूबर से कथित रूप से छेड़छाड़ करने का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खार पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।  

विज्ञापन


वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर अकाउंट पर दावा किया गया है कि पीड़ित महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक महिला के काफी करीब आया और उसने  महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। जैसे ही महिला घटनास्थल से दूर जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।

पीड़ित महिला ने ट्वीट कर कहा कि कल रात लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान एक युवक ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि मामले को आगे न बढ़ाऊं और निकल जाऊं क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था। और कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे बहुत फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने की वजह से हुआ। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें