फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कू एप: पहली बार जारी किए विधानसभा चुनाव के आंकड़े, 28.4 फीसदी नए विधायकों ने किया सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल

Wed, 23 Mar 2022 09:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कू एप की शुरुआत मार्च 2020 में भारत के एक बहुभाषी, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के रूप में की गई थी।
विज्ञापन
Koo App - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'कू एप' ने पहली बार हाल ही में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों से संबंधित जानकारियां साझा की हैं। इसके अनुसार पांचो राज्यों के 28.4 फीसदी नवनिर्वाचित विधायकों ने मतदाताओं से जुड़ने के लिए कू एप का इस्तेमाल किया था। प्रत्याशियों ने स्थानीय भाषाओं में अपने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए इसका खूब फायदा उठाया।

विज्ञापन


इस संबंध में कू की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये आंकड़े उन भारतीयों की भावनाएं प्रदर्शित करते हैं जिन्हें पहली बार माइक्रो ब्लॉगिंग मंच का अपनी मातृभाषा में इस्तेमाल करने का मौका मिला था। इस बार डिजिटल चुनाव प्रचार भी देखने तो मिला। इसके चलते 10 मूल भाषाओं में ऑनलाइन अभिव्यक्ति को सक्षम बनाने वाले कू एप से प्रत्याशियों के जुड़ने का सिलसिला तेज होता दिखाई दिया।

आंकड़ों के अनुसार पांच राज्यों के 690 नवनिर्वाचित विधायकों में से लगभग 28.4 फीसदी यानी 196 उम्मीदवार चुनाव के दौरान इस मंच पर मौजूद थे। इन्होंने मतदाताओं के साथ रियल टाइम में ई-कनेक्ट होने, अपडेट देने और प्रतिक्रिया जानने के लिए कू एप की बहुभाषी विशेषताओं का खूब इस्तेमाल किया। ऐसे उम्मीदवारों में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, अपर्णा यादव, और भगवंत मान जैसे प्रत्याशी रहे।
विज्ञापन


पांच राज्यों में कू अकाउंट वाले विजयी प्रत्याशी
 

राज्य विजयी प्रत्याशी (कू पर अकाउंट वाले) कुल विधानसभा सीटें कुल सीटों का फीसद
उत्तर प्रदेश 154 403 38.2
पंजाब 23 117 19.7
उत्तराखंड 07 70 10.0
मणिपुर 01 60 1.70
गोवा 11 40 27.5
कुल 196 690 28.4


उत्तर प्रदेश के लिए पार्टीवार विजयी उम्मीदवार

राजनीतिक दल विजयी प्रत्याशी (कू अकाउंट वाले) कुल प्रत्याशी (कू खाते वाले  कुल सीटों का फीसद
भाजपा 137 155 88.4
सपा 13 31 41.9
रालोद 02 05 40.9
अपना दल 01 02 50.0
कांग्रेस 01 40 2.50
कुल  154 233 66.1



पंजाब के लिए पार्टीवार विजेता उम्मीदवार

राजनीतिक दल  विजयी प्रत्याशी (कू खाते वाले)   कुल प्रत्याशी (कू खाते वाले)   कुल सीटों का फीसद
आप 15 15 100
कांग्रेस 06 18 33.3
शिअद 01 06 16.7
कुल 22 39 56.4
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें