भाजपा के एक सांसद ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वह जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों और दलितों जैसे समूहों के खिलाफ किए गए अत्याचारों की सच्चाई को सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन करें। संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह की सराहना करते हुए हरियाणा के रोहतक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि यह देश की अखंडता के लिए एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
उन्होंने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कहा, हम विभिन्न माध्यमों से देख रहे हैं कि कश्मीर में क्या हुआ, कैसे कश्मीरी पंडितों, गुर्जरों, दलितों और अन्य लोगों को कुचलने की कोशिश की गई। लेकिन सच्चाई को सामने लाने के लिए मैं गृह मंत्री से सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच पैनल गठित करने का आग्रह करता हूं।