फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता भगदड़: फर्जी पोस्ट शेयर करने वालों की खैर नहीं; गैर-जमानती धाराओं में दर्ज होंगे केस, सीएम का आदेश

Tue, 20 Oct 2026 10:23 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, कोलकाता

सार

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश से कथित तौर पर फैलाए जा रहे फर्जी दावों को लेकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने ऐसी पोस्ट लाइक और शेयर करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कोलकाता में हुई भगदड़ को लेकर बांग्लादेश से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पोस्ट को लाइक या शेयर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किए जाएं।

विज्ञापन


कूचबिहार से एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के बयान से कुछ घंटे पहले ही पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कूचबिहार जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या को लेकर गलत जानकारी फैलाई थी।

भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 25 घायल
उत्तर कोलकाता में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 19 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने घायलों से मुलाकात के दौरान घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ गलतियों की वजह से इतने लोगों की जान चली गई, जो बेहद दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि इस नुकसान पर उनके पास दुख जताने के लिए शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन


135 लोगों ने शेयर की पोस्ट, कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जिक्र करते हुए दावा किया कि इसकी शुरुआत बांग्लादेश से हुई थी और पश्चिम बंगाल में इसे 135 लोगों ने शेयर किया। इनमें कूचबिहार के कुछ सोशल मीडिया यूजर्स भी शामिल बताए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ की होगी न्यायिक जांच: रिटायर जज करेंगे आयोग की अगुवाई, कैमरों की फुटेज क्यों खंगाल रही पुलिस?
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज पर क्या बोले मुख्यमंत्री?
भगदड़ से जुड़े उस स्थान के सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी सवाल उठे, जहां कथित तौर पर की गई एक घोषणा के बाद भगदड़ मचने की बात कही जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जांच में दखल नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया गया है, जो पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करेगा। अधिकारी ने यह भी कहा कि उन्हें कई फुटेज मिले हैं और जांच से जुड़ी हर जानकारी सार्वजनिक करना जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें