फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: फेफड़ों में संक्रमण के बाद मंत्री साधन पांडे अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Sat, 17 Jul 2021 06:34 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता

सार

उपभोक्ता मामले और स्वयं सहायता एवं स्वरोजगार मंत्री साधन पांडे की हालत 'काफी गंभीर' है और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
 
विज्ञापन
साधन पांडे - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे को फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता मामले और स्वयं सहायता एवं स्वरोजगार मंत्री की हालत 'काफी गंभीर' है और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत के बाद पांडे को शुक्रवार देर रात अर्धबेहोशी की अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पांडे का ऑक्सीजन स्तर काफी कम है और डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांडे के इलाज के लिए चार सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है। पांडे पहले से भी कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें