पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोलकाता पुलिस ने 31 अक्तूबर को गिरिश पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज एक नए मामले में उन्हें समन जारी कर 20 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ममता गुट) के सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोलकाता पुलिस ने उन्हें एक नए मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला 31 अक्तूबर को गिरिश पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एक नई एफआईआर से जुड़ा है।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस ने बताया कि गिरिश पार्क थाने की ओर से अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजा गया है। इसमें उन्हें 20 नवंबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
क्यों हुई कार्रवाई?
रिपोर्टों के अनुसार, यह कार्रवाई 31 अक्तूबर को गिरीश पार्क थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि टीएमसी सांसद ने एक सार्वजनिक मंच से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ ऐसी टिप्पणी की थीं, जो पुलिस के कामकाज में बाधा डालने और उन्हें धमकी देने की श्रेणी में आती हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में 31 अक्तूबर को दर्ज किए गए मामले की जांच के तहत बनर्जी को यह नोटिस भेजा गया है। इसमें उन्हें 20 नवंबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरीश पार्क थाने की पुलिस टीम शुक्रवार (13 नवंबर) शाम को सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट रोड स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें कानूनी नोटिस सौंपा। पुलिस ने बताया कि सांसद के परिवार की ओर से यह नोटिस प्राप्त कर लिया गया है।