फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आग जानबूझकर लगाई गई थी': साबरमती अग्निकांड के जांच अधिकारी ने सोनिया के दावों को नकारा, क्या-क्या बताया?

Sat, 14 Nov 2026 11:23 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, नई दिल्ली

सार

सोनिया गांधी द्वारा अपनी किताब में गुजरात दंगों पर की गई टिप्पणी से विवाद हो गया है। अब गुजरात दंगों की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे राकेश अस्थाना ने भी सोनिया गांधी के दावों को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
राकेश अस्थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव जारी होने के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। अब गुजरात दंगों को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भी विवाद हो गया है। दरअसल सोनिया गांधी ने अपनी किताब में दावा किया है कि साबरमती एक्सप्रेस की बोगियों में आग लगने की वजह अभी भी विवादित है। जिसके बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे। हालांकि साबरमती  की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे पुलिस अधिकारी राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी की दावे को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस ने क्या बताया?
राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी कि किताब में किए गए दावे पर कहा है, 'जांच पूरी हो चुकी है, दोषियों को सजा भी मिल चुकी है। यह आग जानबूझकर लगाई गई थी, जिसमें किसी ज्वलनशील तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था। मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि आग लगने का कारण अभी भी साफ नहीं है। दूसरी बात, इसमें सिर्फ S6 बोगी को निशाना बनाया गया था और उसी में आग लगाई गई थी।'

राकेश अस्थाना ने कहा, 'जहां तक आग लगने के कारण का सवाल है, तो यह मामला मुख्य रूप से फोरेंसिक साक्ष्यों पर आधारित है। इसकी पुष्टि गवाहों के बयानों से भी होती है। जली हुई बोगी और उसके आसपास के इलाकों की फोरेंसिक जांच ने दोषियों को सजा दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है।'
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने किताब में क्या लिखा है?
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा, 'गुजरात में दंगे तब भड़के, जब साबरमती एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लगी और नौ श्रद्धालुओं की मौत हुई। ये ट्रेन अयोध्या से अहमदाबाद लौट रही थी और इसमें हिंदू कारसेवक सवार थे। आग लगने की वजह अभी भी विवादित है लेकिन इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में दंगे भड़क गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें