फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: कारोबारी की कार में मिले करोड़ों रुपये, घर में छापेमारी में लगा नोटों का ढेर, जेवरात भी किए जब्त

Mon, 17 Oct 2022 11:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

क्लबटाउन रिवरडेल की पार्किग में खड़ी कार से 2.2 करोड़ नकद, सोने और चांदी के आभूषण जब्त किए गए। शाम समय पुलिस ने  कारोबारी शैलेश पांडे के फ्लैट पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने 5.95 करोड़ रुपये जब्त किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक कारोबारी की कार से आठ करोड़ की नकदी और आभूषण जब्त किए हैं। यह कार कारोबारी के फ्लैट की पार्किग में खड़ी हुई थी। उनके दो बैंक खातों में करीब 20 करोड़ रुपये पाए गए हैं, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के  मुताबिक, रविवार तड़के क्लबटाउन रिवरडेल की पार्किग में खड़ी कार से 2.2 करोड़ नकद, सोने और चांदी के आभूषण जब्त किए गए। शाम समय पुलिस ने  कारोबारी शैलेश पांडे के फ्लैट पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने 5.95 करोड़ रुपये जब्त किए। 14 अक्टूबर को केनरा बैंक के अधिकारियों ने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि फर्जी दस्तावेजों से दो कंपनियों के नाम से खाते खोले गए है। साथ ही नरेंद्रपुर शाखा में दो बैंक खातों में ऑनलाइन लेन-देन किया गया। 

दोनों खातों में 20 करोड़ पाए गए है, उन्हें  फ्रीज कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी कारोबारी शैलेश पांडे और उनके भाई अरविंद पांडे को गिरफ्तार नहीं किया है। छापेमारी के दौरान फरार वह घर नहीं थे। पुलिस ने कहा कि, जिस कार में 2.2 करोड़ रुपये मिले है, अरविंद पांडे की बताई जा रही है। उसके बाद हावड़ा के शिबपुर में शैलेश पांडे के फ्लैट पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी सुजीत गोस्वामी ने कहा कि पुलिस ने शैलेश पांडे के फ्लैट के दरवाजे के ताले तोड़े थे। यह नकदी तीन बेड के अंदर बैगों में छिपाई हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें