पीड़िता की शिकायत को मॉल ने पहले हलके में लेते हुए कहा कि यह जगह शॉपिंग के लिए बनाई गई है। इसलिए आपसे से निवेदन है कि आप अपने घरेलू काम घर पर निपटा कर आए न कि मॉल में आकर करे।
हालांकि इसे मॉल प्रशासन ने तुरंत हटा लिया और दूसरा जवाब देते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में स्तनपान कराने की इजाजत नहीं है। इसके लिए हम इंतेजाम कर सकते हैं, और अपने उस कर्मचारी की तरफ से माफी मांगते हैं जिसने आपको बाथरूम में जाकर बच्चे को दूध पिलाने को कहा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले जो जवाब दिया गया था वह उनकी तरफ से उस कंपनी ने दिया जो उनका फेसबुक पेज देखती है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हमने हर तल पर बच्चों के लिए चेंजिंग और फीडिंग रूम बनाए हुए हैं, चूंकि मॉल का मरम्मत हो रही है और यह पूरी तरह से परिचालन में नहीं है, लेकिन प्रथम तल में एक बच्चों के लिए चेंजिंग रूम उपलब्ध है।