फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Heavy Rain: कोलकाता में भारी बारिश से तबाही, टूटा 40 साल का रिकॉर्ड; सीएम ममता ने किया मुआवजे का एलान

Wed, 24 Sep 2025 03:47 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता में मंगलवार को हुई 251.4 मिमी बारिश ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसके चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए है। शहर भर में 10 लोगों की मौत हो गई और यातायात से लेकर जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया। इसी बीच सीएम ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
सीएम ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का किया एलान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में मंगलवार को हुई भारी बारिश ने पिछले 40 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में 251.4 मिलीमीटर बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया, खासकर सॉल्ट लेक और शहर के कई उत्तर और मध्य इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। इस भयंकर बारिश से हजारों लोग प्रभावित हुए और कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें नौ की मौत बिजली के करंट लगने से हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य में भारी बारिश के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता राशि देगी।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में कोलकाता और आस-पास के इलाकों में 251.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो कि 1986 के बाद सबसे अधिक है। इतना भारी पानी शहर की सड़कों को नदियों में बदल चुका है। मेट्रो ट्रेन और अन्य रेल सेवाएं ठप हो गई हैं, साथ ही हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है। इससे पहले बंगाल में पड़ी भारी बारिश ने लोगों की दिनचर्या और आने-जाने के साधनों को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

समीक्षा के बाद बोलीं सीएम ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात की समीक्षा के बाद कहा कि हम जानते हैं कि पैसे से जान की भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन यह एक छोटी-सी मदद है। अगर कोलकाता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉरपोरेशन (सीईएससी) नौकरी नहीं दे सका, तो राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को विशेष रोजगार देगी। साथ ही उन्होंने सीईएससी से भी आग्रह किया कि वह करंट से मरने वाले लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rain: कोलकाता में साल भर में होने वाली बारिश का 20% एक रात में बरसा, 10 की मौत; दुर्गा पूजा पंडाल के हाल-बेहाल

राहुल गांधी ने जताई संवेदना
इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोलकाता में तेज बारिश के चलते जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य प्रभावित इलाकों के लोगों के साथ हैं। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे जरूरतमंदों की मदद करें। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करने और हालात को सामान्य करने की भी मांग की है।

ये भी पढ़ें:- School Holiday: भारी बारिश की चेतावनी! इस राज्य में 24-25 सितंबर को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद; आदेश जारी

विज्ञापन


पूरी तरह जलमग्न हुआ कोलकाता
गौरतलब है कि भारी बारिश के बाद कोलकाता के लोग अब भी इस तबाही से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद हैं और राज्य सरकार ने पूजा की छुट्टियां भी आगे कर दी हैं ताकि लोग इस मुश्किल वक्त में सुरक्षित रह सकें। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है और दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहार के दौरान शहर में स्थिति भयावह हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें