फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, 2021 से हैं खाली; जानें कब होगा मतदान और मतगणना

Wed, 24 Sep 2025 03:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ईसी के मुताबिक, 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की खाली पड़ी चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान कर दिया है। आयोग ने इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि चारों सीटों पर मतदान और मतगणना 24 अक्तूबर को ही पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि यह चारों सीटें फरवरी 2021 से ही खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन


पंजाब की एक सीट पर भी होगा उपचुनाव
जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब की एक खाली पड़ी राज्यसभा सीट पर चुनाव होगा। यह सीट इसी साल जुलाई में सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने पंजाब विधानसभा का चुनाव जीत लिया था, जिसके बाद उन्होंने सांसद पद छोड़ दिया था। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 9 अप्रैल को अपने आप ही खत्म हो जाता।

क्यों खाली थीं जम्मू-कश्मीर की सीटें?
दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में फरवरी 2021 से ही राज्यसभा सीटें खाली थीं। 15 फरवरी 2021 को संसद के उच्च सदन से गुलाम नबी आजाद और नजीर अहमद लवाय का कार्यकाल खत्म हो गया था। वहीं, दो और सांसदों- फयाज अहमद मीर और शमशेर सिंह मन्हास का कार्यकाल 10 फरवरी 2021 को पूरा हुआ था।
विज्ञापन


ईसी ने बताया कि चुनाव का नोटिफिकेशन 6 अक्तूबर को जारी होगा। वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर रहेगी। नामांकन की जांच 14 अक्तूबर तक की जाएगी। उम्मीदवार चाहें तो 16 अक्तूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। 
विज्ञापन


ईसी के मुताबिक, 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें