फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच्चि मेट्रो की गजब पहल, ट्रांसजेंडर को मिलेगी नौकरियां

Wed, 06 Jul 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कोच्चि मेट्रो
विज्ञापन
अगले साल से शुरू होने जा रही कोच्चि मेट्रो के प्रबंधन ने एक नई पहल करते हुए अपने यहां कस्टमर केयर, हाउसकीपिंग और क्राउड मेनेजमेंट जैसे अन्य क्षेत्रों में किन्नरों को जॉब ऑफर की है।
विज्ञापन


ट्रांसजेंडर को नौकरी देने का यह निर्णय कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) के उच्च अधिकारियों ने लिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी रेल कॉर्पोरेशन ने किन्नरों को मुख्यधारा के साथ काम करने का मौका दिया है।

रेल प्रबंधकों का कहना है कि ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्याधारा से जोडने का उनका यह एक प्रयास है। 
विज्ञापन

केएमआरएल के एक अधिकारी ने बताय है कि वह उन्हें आउटसोर्स के तौर पर काम करेगें

कोच्चि मेट्रो
केएमआरएल के एक अधिकारी ने बताय है कि वह उन्हें आउटसोर्स के तौर पर काम करेगें। इस प्रक्रिया में वो (किन्न) हमारे यहां (केएमआरएल) का स्टाफ नहीं बाल्कि स्टाफ का एक हिस्सा होगें जो कस्टमर केयर, हाउसकीपिंग और क्राउड मेनेजमेंट जैसे अन्य काम करेगें।

इस काम को अंजाम देने के लिए हमने अपना प्रस्ताव किन्नरों के एक संगठन को भेज दिया है। सगंठन की ओर से जवाब आना अभी बाकी है। दूसरी ओर केएमआरएल के प्रबंधक निदेशक एलियास जॉर्ज का कहना है कि वह पुलिस आयुक्त एमपी दिनेश और लोकल सेल्फ गवर्निंग डिपार्टमेंट के साथ बातचीत के बाद ही आगे की प्रक्रिया निर्धारित करेगें।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें