फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: अदाणी बंदरगाह परियोजना का विरोध हुआ तेज, मछुआरों के समर्थन में उतरे कोच्चि के कई चर्च

Sun, 11 Sep 2022 10:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

पिछले महीने भी सैकड़ों मछुआरों ने अदाणी बंदरगाह परियोजना के विरोध में राज्य की राजधानी में एक विशाल रैली निकाली थी और वाम सरकार पर उनकी मांगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
अदानी बंदरगाह का विरोध - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के विझिंजम में अदाणी बंदरगाह परियोजना का विरोध तेज होता जा रहा है। मछुआरों के समर्थन में अब कोच्चि के कई चर्चों के पादरियों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया है। मछुआरे निर्माण के दौरान तटीय भूमि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए समुद्र के कटाव के लिए पुनर्वास और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। बता दें कि पिछले महीने भी सैकड़ों मछुआरों ने विरोध में राज्य की राजधानी में एक विशाल रैली निकाली थी और वाम सरकार पर उनकी मांगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


विरोध के बीच  केरल हाईकोर्ट ने सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया था
वहीं केरल हाईकोर्ट ने एक सितंबर को राज्य सरकार को अदाणी पोर्ट्स की निर्माणाधीन विझिंजम बंदरगाह परियोजना को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया था। अदालत ने प्रदर्शनकारियों को यह भी निर्देश दिया था कि वे बंदरगाह परिसर में अतिचार न करें और इसके बाहर शांतिपूर्वक आंदोलन करें। निर्माण कार्य बाधित न हो।

प्रदर्शनकारियों का क्या है आरोप
प्रदर्शनकारी आरोप लगाते रहे हैं कि आने वाले विझिंजम बंदरगाह के हिस्से के रूप में ग्रोयन्स का अवैज्ञानिक निर्माण हो रहा है।  जिससे आने वाले समय में मछुआरों को भारी नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें