फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Landing: तकनीकी खराबी के कारण कोच्चि जाने वाले विमान की आपातकालीन लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Mon, 09 Dec 2024 12:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अधिकारियों के अनुसार, चेन्नई से 117 यात्रियों को लेकर फ्लाइट कोच्चि के लिए रवाना हुई। बाद में तकनीकी गड़बड़ी का पता लगने के बाद पायलट ने विमान को वापस चेन्नई की तरफ मोड़ दिया और आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोच्चि जाने वाले एक निजी विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद सोमवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। विमान में 100 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, चेन्नई से 117 यात्रियों को लेकर विमान कोच्चि के लिए रवाना हुआ। बाद में तकनीकी गड़बड़ी का पता लगने के बाद पायलट ने विमान को वापस चेन्नई की तरफ मोड़ दिया और आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

स्पाइसजेट ने बताया कि तकनीकी खराबी का पता लगने के बाद विमान वापस लौट आया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "नौ दिसंबर को चेन्नई से कोच्चि जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी का पता लगने के बाद उसे वापस लाया गया।" विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। यात्रियों को भी सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें