फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अगस्त का इतिहास: आज ही के दिन शिवाजी औरंगजेब की कैद से निकले थे

Sun, 19 Aug 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
आज 19 अगस्त है। अगर इतिहास के आईने में झांककर आज के दिन को देखा जाए तो कई बड़ी घटनाएं देखने को मिलती हैं। इनमें भारत के लिए सबसे अहम घटना है औरंगजेब की कैद से शिवाजी का भाग निकलना। लेकिन इसके अलावा देश और दुनिया के इतिहास में और भी कई बड़ी घटनाएं हुई थीं। चलिए जानते हैं 19 अगस्त का इतिहास-
विज्ञापन

2 of 16
19 अगस्त, साल 1600 को अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य स्थापित हुआ था।
विज्ञापन

3 of 16
19 अगस्त, साल 1666 में शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार हुए थे।

4 of 16
19 अगस्त, साल 1757 को कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला एक रुपए का सिक्का टकसाल में बना था।
विज्ञापन

5 of 16
19 अगस्त, साल 1919 को अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
विज्ञापन

6 of 16
19 अगस्त, साल 1949 को भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना था।
विज्ञापन

7 of 16
19 अगस्त, साल 1960 को स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए थे। बाद में पांचों जीवित पाए गए।

8 of 16
19 अगस्त, साल 1964 को संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण हुआ था।

9 of 16
19 अगस्त, साल 1966 को तुर्की में भूकंप से तकरीबन 2400 लोगों की मौत हुई थी।

10 of 16
19 अगस्त, साल 1973 में फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।

11 of 16
19 अगस्त, साल 1977 को सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया था।

12 of 16
19 अगस्त, साल 1978 को ईरान के एक सिनेमा घर में आग लगने से 422 लोगों की मौत हुई थी।

13 of 16
19 अगस्त, साल 1999 को भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की थी।

14 of 16
19 अगस्त, साल 2004 को दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे थे।

15 of 16
19 अगस्त, साल 2005 को श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

16 of 16
19 अगस्त, साल 2007 को अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें