अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला एक विशेष अभियान, तुमसे है उजाला की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत उन प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने परिवार, समाज या फिर समुदाय को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अगर आप भी एक महिला के रूप में अपने हौसले, संघर्ष और जुनून से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही हैं, तो यह अवसर आपके लिए है। अमर उजाला आपकी प्रेरणादायक चुनिंदा कहानियों को प्रकाशित कर लोगों के सामने रखेगा।
तुमसे है उजाला।
- फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च तक मौका
इस अभियान में भाग लेने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2025 है।
ऐसे करें आवेदन, लिखें अपनी कहानी
- दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें और अपनी जानकारी भरें।
- 60 से 80 शब्दों में अपनी कहानी लिखें।
- अपने कार्य की 2-3 तस्वीरें अपलोड करें या एक मिनट का वीडियो (अधिकतम 4 एमबी) साझा करें।
- सुनिश्चित करें कि आपकी कहानी वास्तविक और मौलिक हो। अपलोड की गई तस्वीरें या वीडियो स्पष्ट हों।