फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान में सफर करना है ट्रेन के एसी-2 से भी सस्ता, बस इतने समय पहले बुक करना होगा टिकट

Sun, 08 Jul 2018 08:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
देश में अधिकतर लोग ये मानते हैं कि उन्हें विमान में सफर करना तो बहुत पसंद है लेकिन महंगे किराए की वजह से वह ट्रेन में सफर करने को मजबूर हैं। कई बार तो लोग दूर की यात्रा के लिए भी ट्रेन का सहारा ही लेते हैं। लेकिन क्या सच में विमान का किराया ट्रने से ज्यादा होता है? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली से यात्रा पर पड़ेगा सस्ता किराया

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
प्रीमियम ट्रेनों और उड़ानों के किराए में अंतर लगातार कम होता जा रहा है। लेकिन ऐसा मुख्य शहरों की यात्रा तक ही सीमित है। अगर आप दिल्ली से मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद जैसे शहरों में सफर करेंगे तो इसका किराया आपको ट्रेन के एसी-2 से भी सस्ता पड़ेगा। लेकिन अगर आप इसका फायदा लेना चाहते हैं तो आपको करीब एक महीने पहले ही टिकट बुक करवाना पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं ट्रेन के मुकाबले कितना सस्ता पड़ेगा विमान का टिकट।
विज्ञापन

दिल्ली से मुंबई का किराया

3 of 7
दिल्ली से मुंबई तक के सफर के लिए राजधानी ट्रेन में एसी-1 का किराया 4,760 रुपये है, एसी-2 का किराया 3,110 रुपये है और एसी-3 का किराया है 2,245 रुपये। वहीं अगर आप विमान से सफर करना चाहते हैं तो इकोनॉमी क्लास का किराया महज 2,920 रुपये पड़ेगा। यानि इसका टिकट आपको एसी-1 और एसी-2 से भी ज्यादा सस्ता पड़ेगा।

दिल्ली से कोलकाता का किराया

4 of 7
दिल्ली से कोलकाता तक के सफर के लिए राजधानी ट्रेन में एसी-1 का किराया 4,910 रुपये है, एसी-2 का किराया 3,190 रुपये है और एसी-3 का किराया है 2,300 रुपये। वहीं अगर आप विमान में सफर करना चाहते हैं तो इकोनॉमी क्लास का किराया महज 2,958 रुपये है। यानि कोलकाता तक के सफर के लिए भी आपको एसी-1 और एसी-2 के किराए से कम पैसे खर्च होंगे।
विज्ञापन

दिल्ली से बंगलूरू का किराया

5 of 7
दिल्ली से बंगलूरू तक के सफर के लिए राजधानी ट्रेन में एसी-1 का किराया 6,795 रुपये है, एसी-2 का किराया 5,485 रुपये है और एसी-3 का किराया है 3,195 रुपये। वहीं अगर आप विमान में सफर करना चाहते हैं तो इकोनॉमी क्लास का किराया महज 3,417 रुपये है। यानि इसका टिकट भी आपको एसी-1 और एसी-2 से सस्ता पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली से चेन्नई का किराया

6 of 7
दिल्ली से चेन्नई तक के सफर के लिए राजधानी ट्रेन में एसी-1 का किराया 6,475 रुपये है, एसी-2 का किराया 4,270 रुपये है और एसी-3 का किराया है 3,315 रुपये। यदि आप विमान में सफर करना चाहते हैं तो इकोनॉमी क्लास का किराया महज 3,616 रुपये है। यानि इसका टिकट आपको एसी-1 और एसी-2 से सस्ता पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से हैदराबाद का किराया

7 of 7
दिल्ली से हैदराबाद तक के सफर के लिए राजधानी ट्रेन में एसी-1 का किराया 5,495 रुपये है, एसी-2 का किराया 3,860 रुपये है और एसी-3 का किराया है 3,165 रुपये। वहीं अगर आप विमान में सफर करना चाहते हैं तो इकोनॉमी क्लास का किराया महज 2,545 रुपये है। यानि इसका टिकट भी आपको एसी-1 और एसी-2 से ज्यादा सस्ता पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें