फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे पता कीजिए आपके शहर में कितने का है पेट्रोल-डीजल, कहां-कितने दाम देखिए पूरी सूची

Thu, 04 Oct 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत राहत दे ही दी। गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 1.5 रुपये प्रति लीटर कम करने की घोषणा की है। वहीं, तेल मार्केटिंग कंपनियां (HPCL, BPCL, IOC) 1 रुपये प्रति लीटर अपनी तरफ से कम करेंगी, इस तरह केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल पर 2.50 रुपये प्रति लीटर की तत्काल राहत देंगी।

केंद्र सरकार की इस अपील के बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, हरियाणा, गोवा और जम्मू-कश्मीर ने भी वैट में कटौती करते हुए तेल के दामों में राहत दी है। इस तरह से अब तक लगभग 13 राज्यों में तेल की कीमतों में 5 रुपये की कमी हुई है, आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लगा हुआ है।

आप भी पता करें आपके शहर में क्या है कीमत

विज्ञापन

आप भी अपने शहर की तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं जिन्हें 9224992249  पर मैसेज कर अपने शहर की कीमत फोन पर जान सकते हैं।


इन बीजेपी शासित राज्यों में से महाराष्ट्र ने सिर्फ पेट्रोल पर ही 2.5 रुपये की राहत देने का फैसला लिया, जबकि झारखंड ने पहले डीजल पर यही छूट देने का ऐलान किया था, लेकिन अब पेट्रोल पर भी यही छूट देने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि पेट्रोल पर केंद्र सरकार 19.48 रुपए प्रति लीटर की हिसाब से एक्साइज ड्यूटी लेती है जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 15.33 रुपए प्रति लीटर है। हालांकि इस फैसले को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आगामी नवंबर में राजस्थान व मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने की संभावना हैं, जहां प्रचार के दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत सत्तारूढ़ पार्टी को परेशान कर सकती थी।

विज्ञापन

चार मुख्य महानगरों समेत जानिए कहां घटे कितने दाम

दिल्ली में सभी बड़े शहरों और राज्यों की राजधानियों की तुलना में ईंधन की कीमतें कम हैं। यहां वर्तमान में पेट्रोल 84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.45 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। 
 
देश के चार महानगरों में पेट्रोल की कीमतें (4 अक्टूबर का दाम)
 
शहर कीमत (4 अक्टूबर का रेट )
दिल्ली 84 रुपए
कोलकाता 85.80 रुपए
मुंबई 91.34 रुपए
चेन्नई 87.33 रुपए

देश के चार महानगरों में डीजल की कीमतें (4 अक्टूबर का दाम)
 
शहर नई कीमत (4 अक्टूबर का रेट)
दिल्ली 75.45 रुपए
कोलकाता 77.30 रुपए
मुंबई 80.10 रुपए
चेन्नई 79.79 रुपए

केंद्र सरकार की इस पहल के बाद जानिए आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर हो जाएगा।
 
शहर  पेट्रोल डीजल 
आगरा 77.95 70.17
अहमदाबाद 78 7582
अलीगढ़ 77.23 70.42
इलाहाबाद 78.25 70.48
अंबाला 81.55 73.42
औरंगाबाद 85.93 76.31
बेंगलुरु 82.08 73.20
बरेली 78.29 70.51
भोपाल 84.69 74.33
भुवनेश्वर 80.22 78.32
चंडीगढ़ 78.27 70.72
चेन्नई 84.74 77.14
देहरादून 78.72 71.23
दिल्ली 81.42 72.81
फरीदाबाद 82.25 74.70
गाजियाबाद 78.21 70.42
गुरुग्राम 81.99 73.82
गुवाहाटी 81.41 73.76
हैदराबाद 86.46 79.42
इंदौर 84.73 74.40
जबलपुर 84.79 74.45
जयपुर 81.85 76.95
जम्मू 80.50 71.48
जामनगर 79.94 75.76
जमशेदपुर 77.32 74.45
जोधपुर 81.76 75.05
कन्नूर 83.66 77.04
कानपुर 77.99 70.02
करनाल 81.72 73.55
करुर 85.08 77.49
कोलकाता 83.22 74.66
कोटा 81.47 74.77
लखनऊ 78.21 70.44
लुधियाना 87.21 72.89
मेरठ 77.79 70.21
मुंबई 86.26 77.45
नागपुर 86.10 76.10
नासिक 86.61 76.56
नोएडा 78.35 70.55
पटना 87.56 78.49
पुणे 86.03 76.00
रायपुर 79.22 76.27
राजकोट 77.82 75.65
रांची 77.38 74.54
रतलाम 84.65 74.31
शिमला 79.13 69.44
सोलापुर 86.85 78.08
श्रीनगर 83.29 73.79
सूरत 78.01 75.85
ठाणे 86.34 77.53
तिरुवनंतपुरम 82.41 78.09
उदयपुर 82.41 75.66
वडोदरा 77.73 75.55
वाराणसी 78.83 71.01
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें