फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट्स, चंद घंटों में पूरा करती हैं सफर

Wed, 18 Jul 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सिंगापुर एयरलाइंस ने इसी साल दुनिया की सबसे लंबी कमर्शियल फ्लाइट लॉन्च करने की घोषणा की है। यह फ्लाइट सिंगापुर से न्यूयाॅर्क तक 15,329 किलोमीटर का लंबा सफर केवल 19 घंटों में बिना रुके पूरा करेगी। जानें दुनिया की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली नाॅन स्टॉप फ्लाइट्स के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

कतर एयरवेज

2 of 6
दूरी- 14,536 किलाेमीटर

कतर एयरवेज की नॉन स्टॉप फ्लाइट दोहा से न्यूजीलैंज के ऑकलैंड तक 14,536 किमी का सफर महज 18 घंटे में ही पूरा कर लेती है। इस नॉन स्टॉप फ्लाइट का एयरक्राफ्ट बोइंग 777 है।
विज्ञापन

क्वांटास एयरवेज

3 of 6
दूरी- 14,500 किलोमीटर

पश्चिमी आॅस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से चलने वाली ये फ्लाइट बिना रुकेे 17 घंटे 20 मिनट में इंग्लैंड की राजधानी लंदन पहुंच जाती है। यह फ्लाइट यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय मानी जाती है। इस नॉन स्टॉप फ्लाइट का एयरक्रॉफ्ट बोइंग 787-9 है।

अमीरात एयरवेज

4 of 6
दूरी- 14,200 किलोमीटर

यूरोपीय देश ऑकलैंड से संयुक्त अरब अमीरात दुबई के बीच चलने वाली ये फ्लाइट दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नाॅन स्टाॅप फ्लाइट है। 14 हजार से ज्यादा किलोमीटर की दूरी तय करने में ये फ्लाइट 17 घंटे 15 मिनट का समय लेती है।
विज्ञापन

यूनाइटेड स्टेट्स फ्लाइट्स

5 of 6
दूरी- 14, 114 किलोमीटर

लॉस एंजिलिस से सिंगापुर की लंबी दूरी के बीच यूनाइटेड स्टेट की फ्लाइट की नॉन स्टॉप फ्लाइट की सुविधा मौजूद है। ये डेली फ्लाइट सुविधा है जो बिजनेस ट्रेवलर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। 17 घंटे 50 मिनट में ये फ्लाइट अपने गंतव्य तक पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनाइटेड स्टेट फ्लाइट्स

6 of 6
दूरी- 13,834 किलोमीटर

संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास राज्य की सबसे बड़ी सिटी ह्युस्टन से ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत शहर सिडनी तक जाने के लिए यूनाइटेड स्टेट फ्लाइट्स की नॉन स्टॉप फ्लाइट की सुविधा मौजूद है। ये फ्लाइट 17 घंटे 30 मिनट में लंबी दूरी तय करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें