ये मामला चिली का है, इसमें साल 2013 में एक व्यक्ति ने एक अजीब सी उड़ने वाली चीज देखी थी। यह अजीब दिखने वाला जीव चिली के सैंटिआगो में बुस्मान्ते पार्क के दो पेड़ों के बीच उड़ रहा था। जिस आदमी ने उसे देखा उसने बताया कि वह बैटमैन और ड्रैगन का मिलाजुला रूप लग रहा था। उसके पंख कुछ कुछ चमगादड़ जैसे थे, उसके दांत काफी नुकीले और लंबी पूंछ व पंजे थे। इसके पीछे का रहस्य पता लगाने की भी कोशिश की गई लेकिन अभी तक पता नहीं लग पाया है कि यह सच था या महज उस आदमी की कल्पना।