भाजपा नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हाल ही में कहा है कि वह 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता और पेयजल एवं सवच्छता मंत्री उमा भारती भी 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि दोनों का ये भी कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि वे सक्रिय राजनीति से सन्यास ले रही हैं। चलिए आपको दोनों के राजनीतिक सफर के बारे में बताते हैं-
सुषमा स्वराज
14 फरवरी साल 1952 को जन्मीं सुषमा स्वराज अंबाला से हैं। उन्होंने अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। वह भाषण और वाद विवाद में हमेशा से ही आगे रही हैं। उन्होंने ऐसी कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी हासिल किए हैं।