फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण, जानें क्या है मौजूदा स्थिति

Mon, 07 Jan 2019 04:26 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मोदी सरकार ने आम चुनाव से ठीक पहले बड़ा फैसला लेते हुए सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का एलान किया है। फैसले के अनुसार सालाना आठ लाख रुपए से कम आय वाले सवर्णों को भी 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इसके लिए कई तरह की शर्तें निर्धारित की गई हैं। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को आरक्षण देना है।

विज्ञापन


देश में पहले से 49.5 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है जिसके तहत एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण मिलता है। हालांकि, लंबे समय से जाट, गुज्जर, राजपूत, मराठा सहित कई जातियों की ओर से आरक्षण की मांग उठती रही है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से 50 फीसदी आरक्षण का दायरा तय कर देने से इनकी मांग को परवान नहीं चढ़ाया जा सकता है। लेकिन सरकार के फैसले से सवर्ण वर्ग को भी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा।

वर्तमान में यह है आरक्षण की स्थिति 

अनुसूचित जाति (SC)    15 %
अनुसूचित जनजाति (ST)    7.5 %
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)    27 %
कुल आरक्षण    49.5 %   

आरक्षण देने का उद्देश्य काफी पहले से स्पष्ट रहा है, लेकिन समय-समय पर आरक्षण नीति में संशोधन किये गए हैं। आरक्षण का मूल उद्देश्य केंद्र और राज्य में शिक्षा के क्षेत्र, सरकारी नौकरियों, चुनाव और कल्याणकारी योजनाओं में हर वर्ग की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें