फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ आतंकी हमला: एनआईए ने दाखिल की 535 पन्नों की चार्जशीट, पाकिस्तान से जुड़े साजिश के तार

Fri, 09 Oct 2026 10:35 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : ANI
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को जम्मू की एनआईए स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट गिरफ्तार आरोपी मनीर अहमद (पिता: मोहम्मद यूसुफ कोली, निवासी: नाइडगाम, चत्रू, इंदरवाल, जिला किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर) और मारे गए तीन पाकिस्तानी आतंकियों (जिनमें सैफुल्ला उर्फ सैफुल्ला कश्मीरी उर्फ अतीक नजीर उर्फ अतीक उर रहमान शामिल हैं) के खिलाफ है। यह चार्जशीट 22 फरवरी 2026 को चत्रू, वानी मोहल्ला, पासेर कोट, जिला किश्तवाड़ में हुए आतंकी हमले के मामले (RC-03/2026/NIA/JMU) से जुड़ी है।
विज्ञापन


535 पन्नों की इस चार्जशीट में साजिश, मारे गए तीन आतंकियों (जिनमें पाकिस्तान का रहने वाला और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सैफुल्ला भी शामिल है) और गिरफ्तार आरोपी मनीर अहमद की भूमिका के साथ-साथ मामले से जुड़े सबूतों का विवरण दिया गया है। इसमें मनीर अहमद पर यूए (पी) एक्ट, 1967 की संबंधित धाराओं के तहत जेएंडके के पहाड़ी जिले किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले में शामिल आतंकियों को जानबूझकर पनाह देने और छिपाने का आरोप लगाया गया है। एनआईए ने आरोपी आतंकियों के खिलाफ भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से साजिश रचने के लिए भी दंडात्मक धाराएं लगाई हैं।

इस हमले में तीन आतंकवादी शामिल थे, जिनकी अगुवाई कश्मीर टाइगर्स (अज़राइल ग्रुप) से जुड़े आतंकी कमांडर सैफुल्ला ने की थी। यह ग्रुप प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जेईएम के तहत काम करता है। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकवादी मारे गए। किश्तवाड़ ज़िले के ऊंचे इलाकों में सक्रिय इस ग्रुप ने कई हमले किए थे, जिनमें सुरक्षा बलों के जवान और स्थानीय लोग मारे गए थे। गिरफ्तार आरोपी मनीर अहमद इस ग्रुप को मदद पहुंचाने में शामिल पाया गया है। एनआईए की लगभग 5 महीने चली जांच में इस मामले की साज़िश के तार पाकिस्तान से जुड़े होने का पता चला है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें