फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: किसानों ने बंगाल में भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 13 Mar 2021 03:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कृषि कानूनों पर घनघोर आंदोलन चलाने के बावजूद वांछित सफलता न मिलने से नाराज किसानों ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चालीस किसान संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने पश्चिम बंगाल में किसानों सहित अन्य लोगों से चुनाव में भाजपा को वोट न देने की अपील की है।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने पार्टी वोट न देने की अपील की
मोर्चे से जुड़े योगेंद्र यादव ने कहा, हम किसी का समर्थन नहीं करते या लोगों को यह नहीं कहते कि किसे वोट करें। हम बस भाजपा को सबक सिखाने की अपील करते हैं। इधर, कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए शुरू की गई साइकिल यात्रा को तमिलनाडु में रोके जाने पर रोष जताया गया। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें