फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'विदेश नीति पर पाकिस्तान जैसी भाषा बोलते हैं राहुल', मानसून सत्र से पहले रिजिजू का कांग्रेस पर तंज

Wed, 16 Jul 2025 06:23 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को देशविरोधी बयानबाज़ी से बचना चाहिए, खासकर विदेश नीति जैसे संवेदनशील मुद्दों पर। रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश नीति पर पाकिस्तान जैसी भाषा बोलते हैं, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचता है।

विज्ञापन
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी को देशविरोधी बयान देने से बचना चाहिए, खासकर विदेश नीति जैसे संवेदनशील मुद्दों पर। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह विदेश नीति पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं और पाकिस्तान जैसी भाषा बोलते हैं, वह देश के लिए नुकसानदायक है। हम उन्हें सुझाव देंगे कि विपक्ष के नेता के रूप में उन्हें ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए जो राष्ट्रविरोधी लगे।

खरगे और राहुल से मुलाकात का किया जिक्र

विज्ञापन

रिजिजू ने कहा कि संसद का सत्र नजदीक है और उसमें जो भी मुद्दे आएंगे, उन पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कल मेरी खरगे जी और राहुल जी से बहुत अच्छी मुलाकात हुई। मैं समय-समय पर विपक्षी नेताओं से बातचीत करता रहता हूं। संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते, सभी के साथ तालमेल बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: 'चाहो तो साथ आ जाओ...2029 तक विपक्ष में नहीं जाएंगे', उद्धव ठाकरे को CM फडणवीस ने दिया खुला ऑफर

पीएम के खिलाफ बोलने से देश को क्या लाभ- रिजिजू 

विज्ञापन

रिजिजू ने यह भी कहा कि संसद में हंगामे से कुछ नहीं मिलेगा, समाधान केवल संवाद से ही निकल सकता है। जब आप विदेश नीति को लेकर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हैं और देश को एकजुट करने के बजाय प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलते हैं, तो इससे देश को क्या लाभ होता है? विपक्ष का मतलब यह नहीं कि आप देश को ही कोसने लगें।

उन्होंने आगे कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भाजपा ने भी कभी विदेश नीति के मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर इस तरह व्यक्तिगत हमला नहीं किया। विदेश नीति जैसे मामलों में हम सबको एकजुट रहना चाहिए, न कि राजनीति करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को आदेश: 'शेख अली की गुमटी' को संरक्षित स्मारक घोषित करें, हटाएं अवैध कब्जा

मानसून सत्र से पहले तेज हुई बयानबाजी
गौरतलब है कि किरेन रिजिजू का यह बयान ऐसे समय आया है जब संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है और विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। लेकिन सरकार की ओर से यह साफ संकेत है कि देशहित से जुड़े मुद्दों पर गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी को मिलकर गंभीर विषयों पर एकजुट रहना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें