फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या फर्जी वोटर लिस्ट पर बदला आप का रुख? एसआईआर पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला, 2015 का वीडियो जारी कर कसा तंज

Sun, 11 Oct 2026 04:26 PM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 2015 का एक वीडियो शेयर कर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट की गहन समीक्षा (एसआईआर) का विरोध करने वाले नेता पहले खुद इसकी मांग करते थे।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का 2015 का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में केजरीवाल दिल्ली की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों और फर्जी या डुप्लीकेट एंट्रीज के कारण वोटर लिस्ट की गहन समीक्षा की मांग करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो ने वोटर लिस्ट की 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) को लेकर चल रहे राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोपों का जवाब देने के लिए विपक्षी नेताओं के पुराने बयानों का इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन

 

ये भी पढे़ं: 'हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत': विदेश मंत्रालय की दो टूक, मानवाधिकार संगठन की विश्वसनीयता पर भी उठाए सवाल


अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
अपने एक्स हैंडल पर पुराना वीडियो शेयर करते हुए रिजिजू ने केजरीवाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की वोटर लिस्ट की गहन समीक्षा की पुरानी मांग, इस प्रक्रिया पर विपक्ष के मौजूदा रुख के उलट है। रिजिजू ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कपिल सिब्बल के बाद, एक बार फिर एसआईआर की मांग करने वाले केजरीवाल के पुराने वीडियो ने उन्हें और राहुल गांधी जी को बेनकाब कर दिया है।' बता दें कि जनवरी, 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, केजरीवाल और आप ने सार्वजनिक रूप से वोटर लिस्ट में गंभीर विसंगतियों के बारे में चिंता जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि बड़ी संख्या में डुप्लीकेट एंट्रीज हैं और एक ही व्यक्ति के पास कई वोटर आईडी कार्ड हैं। उस समय, केजरीवाल ने दावा किया था कि लगभग 3.96 लाख से चार लाख लोगों के पास करीब 11.5 लाख वोटर कार्ड थे, जिससे पता चलता है कि कुछ लोगों के पास दो से चार कार्ड थे।

विज्ञापन

 

आप ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों, जैसे हरियाणा और उत्तर प्रदेश, की वोटर लिस्ट में समानता को लेकर भी सवाल उठाए थे। पार्टी का आरोप था कि ऐसी विसंगतियों से चुनावों के दौरान वोटिंग को प्रभावित करने के लिए राज्य की सीमाओं के पार लोगों की आवाजाही आसान हो सकती है। कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपने अभियान के तहत, आप ने चुनाव आयोग को संदिग्ध डुप्लीकेट वोटर एंट्रीज वाले डेटा और सीडी सौंपे थे।

रिजिजू की यह हालिया पोस्ट आप और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा चल रही एसआईआर प्रक्रिया के लगातार विरोध के बीच आया है। विपक्ष के नेताओं ने इस प्रक्रिया को 'वोट चोरी' बताया है, इसे रद्द करने की मांग की है और पुरानी वोटर लिस्ट को बहाल करने को कहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या गिरफ्तारी की भी मांग की है। सत्ताधारी पार्टी का तर्क है कि जो नेता पहले फर्जी वोटरों को हटाने और वोटर लिस्ट में सुधार की मांग करते थे, वे अब वोटर लिस्ट की जांच और उसे अपडेट करने की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार को रिजिजू ने कांग्रेस पर एक और हमला किया था, जब उन्होंने संसद में वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल की वोटर लिस्ट से नाम हटाने के बारे में की गई टिप्पणियों का जिक्र किया था।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं: कॉलेज यूनियन चुनाव के बाद तनाव: कांग्रेस और सीपीआई-एम कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने तीन मामले किए दर्ज

सिब्बल की तारीफ में क्या बोले रिजिजू?
रिजिजू ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में ये बातें कहीं और सिब्बल का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे केंद्रीय कानून मंत्री रहते हुए सदन को संबोधित कर रहे थे। सिब्बल की पुरानी टिप्पणियों को महत्वपूर्ण बताते हुए रिजिजू ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के 'फर्जी वोट चोरी के ड्रामे' का पर्दाफाश किया है। अपने पोस्ट में रिजिजू ने कहा 'मुझे कपिल सिब्बल पसंद नहीं हैं क्योंकि वे हमेशा भ्रष्ट, चरमपंथी और असामाजिक तत्वों का बचाव करते हुए पाए जाते हैं। पहली बार, वे मुझे पसंद आए हैं क्योंकि उन्होंने संसद में कानून मंत्री के तौर पर दिए गए अपने पुराने भाषण के जरिए कांग्रेस पार्टी के फर्जी वोट चोरी के ड्रामे का पर्दाफाश किया है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें