फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लोकसभा की गरिमा को चोट पहुंचाने वाली टिप्पणी..': अपनी ही पार्टी के MP को रिजिजू ने दी नसीहत, जानें वजह

Thu, 25 Jul 2024 01:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर कोई भी सदस्य ऐसी टिप्पणी करते हैं तो उसके खिलाफ स्पीकर के पास कार्रवाई करने की ताकत है। उन्होंने बताया कि जब यह टिप्पणी की गई थी, तब वह राज्यसभा में थे। 
विज्ञापन
किरेन रिजिजू। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में बुधवार को भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय की टिप्पणी पर आज भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष इस मामले में भाजपा सांसद से मांफी की मांग कर रहे हैं। इस बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने स्थिति को संभालने की भी कोशिश की। रिजिजू ने अपने ही पार्टी के सांसद की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने सदन में कहा कि भाजपा सांसद ने भाषा का गलत इस्तेमाल किया। इस सदन का कोई भी सदस्य अपनी टिप्पणी से अगर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, तो यह बहुत दुख की बात है। 
विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने कहा, "अगर कोई भी सदस्य ऐसी टिप्पणी करते हैं तो उसके खिलाफ स्पीकर के पास कार्रवाई करने की ताकत है। मैं यह कहता हूं कि जब यह टिप्पणी की गई थी, तब मैं यहां मौजूद नहीं था। मैं राज्यसभा में था। मैं चाहता तो डिफेंड कर सकता था। किसने हमारे सदस्य को उकसाया, मैं उसपर नहीं जाना चाहता हूं।"

इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह जो आदेश देंगे, उसे सभी को मानना चाहिए। उन्होंने कहा, "इस सदन की एक मर्यादा है। उच्च परंपरा और परिपाटी रही है। मेरा सभी सदस्यों से आग्रह है कि वे सदन में अपनी बात रखें, चर्चा में भाग लें, लेकिन कोई ऐसी टिप्पणी न करें जो संसदीय परंपराओं के अनुकूल हो।"
विज्ञापन


अभिजीत गंगोपाध्याय ने क्या कहा था
बुधवार को केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दरअसल, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ‘गोडसे’ को लेकर कोई टिप्पणी की जिस पर पलटवार करते हुए उन्होंने (गंगोपाध्याय) एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। 

वहीं दूसरी तरफ बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने जब नोटबंदी और लॉकडाउन का उल्लेख किया, तब ओम बिरला ने कहा, "2016 के बाद दो बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। आप बजट पर बात कीजिए।" इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने किसी का नाम लिया, जिस पर सत्ता पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें