फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका और उत्तर कोरिया दूसरी वार्ता के लिए तैयार, जल्द होगी तारीख की घोषणा

Sun, 07 Oct 2018 06:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन यथाशीघ्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दूसरी वार्ता करने पर राजी हो गये हैं। दक्षिण कोरिया ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


दक्षिण के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में बताया कि अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि यथाशीघ्र ही दूसरी अमेरिका-उत्तर कोरिया वार्ता करने पर उनकी और चेयरमैन किम के बीच सहमति बनी है।

पोम्पिओ ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से कहा कि दोनों पक्ष दूसरी वार्ता के लिए सयम और जगह तय करने पर लगातार बातचीत करने पर राजी हैं। रविवार को प्योंगयोंग में किम से भेंट के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें