फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में अज्ञात हमलावरों ने की युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की हत्या

Mon, 18 Feb 2019 01:30 AM IST
आसिम खान भाषा, कासरगोड
विज्ञापन
विज्ञापन

 केरल के उत्तरी जिले कासरगोड में रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात लगभग आठ बजे हुई और मृतकों की पहचान कृपेश तथा सारत लाल (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, ‘दो युवकों की हत्या कर दी गई। हम मृतकों की पहचान की अभी पुष्टि कर रहे है। जांच जारी है।’ 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने सत्तारूढ़ माकपा पर निशाना साधते हुए इस दोहरे हत्याकांड के खिलाफ अपना विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव निकट आने के कारण ये हत्याएं माकपा द्वारा रची गई साजिश है। हालांकि माकपा के जिला सचिव एम वी बालाकृष्णन मास्टर ने इन हत्याओं में उनकी पार्टी की किसी भी तरह की भूमिका को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘हम इस हत्या की कड़ी निंदा करते है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।’ पुलिस ने बताया कि हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री ने केरल डीजीपी को लिखा पत्र

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस ने रविवार को केरल के डीजीपी को पत्र लिखकर शिकायत की कि कुछ शरारती तत्व सीआरपीएफ जवानों के अंतिम संस्कार में ली गई उनकी तस्वीर को एक ‘सेल्फी’ के तौर पर जारी कर रहे हैं। अपने पत्र में मंत्री ने कहा कि वह 16 फरवरी को वायनाड में वसंत कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुये थे।

उन्होंने कहा, ‘किसी ने ताबूत के नजदीक खड़ी मेरी तस्वीर ली थी। मेरे मीडिया सचिव ने यही तस्वीर मेरे फेसबुक पर लगा दी। तस्वीर को मेरे द्वारा सेल्फी लेने का आरोप लगाते हुये कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ फर्जी खबरें फैला दीं। उन शरारती तत्वों के कृत्य ने जनता में मेरी प्रतिष्ठा धूमिल की है जो भारतीय दंड संहिता के प्रवाधानों के तहत एक दंडनीय अपराध है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें