इस चैलेंज पर चिंता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को एक ट्वीट भी किया। जिसमें लिखा था, 'प्रिय माता-पिता, चाहे कीकी आपके बच्चे से प्यार करे या न करे, हमें यकीन है कि आप करते हैं। तो अपने बच्चों द्वारा उनके जीवन की हर चुनौती में खड़े रहे सिवाय कीकी चैलेंज के।' इसी तरह के संदेश चंडीगढ़ और मुंबई पुलिस ने भी दिए हैं। इस चैलेंज के खतरों से लोगों को बचाने के लिए अमेरिका, मलेशिया, स्पेन और यूएई की पुलिस ने भी लोगों को सतर्क किया है। यह गाना 31 साल के संगीतकार ड्रेक ने लिखा है।
कई लोगों के लिए बना खतरा
ये चैलेंज अभी तक कई लोगों के लिए खतरा बना चुका है। इससे सड़क दुर्घटना का खतरा तो बना ही रहता है। लेकिन इससे केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में रहने वाले लोग भी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। कई वीडियो तो सोशल मीडिया पर ऐसे भी वायरल हुए हैं जिनमें लोग इस चैलेंज को करते करते सड़क पर गिर जाते हैं या गाड़ी में बैठने के दौरान गिर जाते हैं। साथ ही इस चैलेंज ने कई लोगों की जान भी ले ली है।