फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रही इंग्लैंड, आईसीसी ने दी बधाई

Mon, 30 Jul 2018 11:00 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ecb and icc
विज्ञापन

आईसीसी क्रिकेट काउंटसिल (आईसीसी) ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को उसके 1000वें टेस्ट के लिए बधाई दी है। बता दें कि 1 अगस्त को टीम इंडिया और इग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जो एजबेस्टन में होगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की पुरुष टीम का यह 1000वां टेस्ट मैच है।

विज्ञापन


इंग्लैंड का यह मैच टीम इंडिया के खिलाफ है, इसलिए भारत के लिए भी यह टेस्ट काफी स्पेशल होगी। टीम इंडिया जरूर चाहेगी की वह इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में जीत हासिल करे। ताकि यह मैच इंग्लैंड के सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने की वजह से नहीं बल्कि उसकी जीत के वजह से याद किया जाए।

बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 1877 में पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन सबसे पहले अपना 1000वां टेस्ट मैच खेलने का गौरव इंग्लैंड की टीम को मिलेगा। इंग्लैंड ने अब तक 999 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से वो 357 जीता है और 297 में हार है। इसके अलावा 345 मैच ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कंगारुओं ने अब तक कुल 812 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि रिकॉर्ड 383 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि इंग्लैंड 357 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड को 297 मैचों में हार का सामना करना पड़ा जबकि उसने 345 मैच ड्रा खेले।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद वेस्टइंडीज (535), भारत (522), दक्षिण अफ्रीका (427), न्यूजीलैंड (426), पाकिस्तान (415), श्रीलंका (274), बांग्लादेश (108), जिम्बाब्वे (105) और आईसीसी विश्व एकादश, अफगानिस्तान, आयरलैंड (तीनों एक-एक) का नंबर आता है। अब तक कुल 2313 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं।

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड आंकड़ों में 

team india test - फोटो : file photo
-1932: में दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच।
 
-117: टेस्ट हुए हैं अभी तक दोनों देशों के बीच।
 
-43: में इंग्लैंड ने हासिल की है जीत।

-25: मैचों में भारतीय टीम जीतने में सफल रही।

-घरेलू मैदान पर इंग्लैंड ने 30 जबकि भारत ने 6 मैचों में जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच 21 टेस्ट अनिर्णित रहे। 

-एजबेस्टन ने दोनों टीमों के बीच 6 टेस्ट की मेजबानी की है, जिसमें से इंग्लैंड ने 5 में जीत दर्ज की, जबकि एक ड्रॉ रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें