फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में बच्चा चोर समझ भीड़ ने की इंजीनियर की हत्या, व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन सहित 30 गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
mob lynching
विज्ञापन
भीड़ की हिंसा में मौत का एक और मामला सामने आया है, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। बीदर के नजदीक शुक्रवार को भीड़ ने चारों को बच्चा चोर समझकर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिनिस्ट्रेटर और घटना की तस्वीरें खींचकर फैलाने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक मुहम्मद आजम उस्मानसाब (28) अपने तीन साथियों के साथ बीदर के हांडीकेरा में मुहम्मद बशीर अफरोज से मिलने आया था। हैदराबाद लौटने के दौरान तस्वीरें खींचने के लिए चारों एक जगह रुके। उन्होंने वहां मौजूद कुछ बच्चों को चॉकलेट दी। उनकी कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस पर लोगों ने उन्हें बच्चा चोर मानकर हमला कर दिया।
 
छूटकर भागे तो पीछा कर फिर पकड़ा

इसी दौरान चारों की तस्वीरों को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया गया। तस्वीरें फैलते ही वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। यहां से चारों बच निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन भीड़ ने उन्हें मुरकी गांव के नजदीक पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने चारों की डंडों और पत्थरों से पिटाई की। 
विज्ञापन


बचाने में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लोगों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई थी। चारों को बचाने में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने जैसे तैसे हालात पर काबू किया और उन्हें अस्पताल ले गई। उस्मानसाब की रास्ते में मौत हो गई। बाकी तीनों को हैदराबाद के अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें