फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की हिम्मत का नतीजा, मुक्त हो गया अगवा बालक

Mon, 21 Mar 2016 04:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाह (आगरा)
विज्ञापन
मुक्त हुआ बच्चा अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैतपुर के फतेहपुरा गांव से 12 मार्च को अगवा बालक अछल्दा से जसवंतनगर जा रही ट्रेन में छात्राओं के साहस के चलते मुक्त हो गया। छात्राओं ने ट्रेन में बैठे बालक को व्हाट्सएप ग्रुपों पर पड़े फोटो से पहचान कर साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ की तो मामला पकड़ में आ गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम एक अपहर्ता बच्चे को अछल्दा से जसवंतनगर ट्रेन से ला रहा था। तभी ट्रेन में बैठी छात्राओं ने व्हाट्सएप ग्रुपों पर पड़े फोटो से बालक की पहचान कर ली। छात्राओं ने जब पूछताछ की तो अपहर्ता बच्चे को छोड़कर भागने लगा।

इस पर छात्राओं ने शोर मचाया तो यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। बाद में इटावा जीआरपी को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। बता दें कि जैतपुर के फतेहपुरा गांव में पिछले दिनों नूरुद्दीन की बेटी अंजुम की शादी में शामिल होने के लिए जसवंतनगर से अंजुम की बहन अकीला अपने छह साल के पुत्र तौसीफ के साथ आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम परिवार में खुशियां लौटीं

मुक्त हुआ बच्चा अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
12 मार्च की दोपहर तौसीफ अपने नाना को मुर्गी फार्म पर खाना देने गया था। वहां से लौटते समय उसका अपहरण हो गया था। तौसीफ के पिता इलियास ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की शाम उसके बरामद होने की खबर के साथ ही मां अकीला की बेहोशी टूटी और परिवार में खुशियां लौट आईं।

जैतपुर पुलिस और परिवारीजन इटावा पहुंच गए। बताया गया कि बच्चे का अपहरण फिरौती के मकसद से नगला खंगर क्षेत्र के खेम सिंह ने किया था। जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें