फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: वो खबरें जो कर देंगी खुश

Thu, 16 Aug 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खबरें हर तरह की होती हैं। कुछ खबरें जानकारी देती हैं, कुछ सतर्क करती हैं, कुछ हौसला बढ़ाती हैं तो कुछ खबरें निराश कर देती हैं। लेकिन यहां हम आपको ऐसी खबरें बताएंगे जो आपको खुश कर देगी यानि खुशखबर। 
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़ाई ब्याज दर, एफडी पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज

आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है... हालांकि ये इजाफा चुनिंदा मैच्योरिटीज और निश्चत अमाउंट वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ही किया गया है... अगर आपने पहले से इस बैंक में एफडी करा रखी थी तो अब आपको पहले की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलेगा... आईसीआईसीआई बैंक ने सामान्य और सीनियर सिटीजन दोनों ही श्रेणियों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में ये इजाफा किया है।

बिहार में संविदाकर्मियों के लिए खुश खबरी, सरकारी कर्मियों की तरह ही मिलेगा लाभ

बिहार में संविदा पर काम कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुश खबरी है... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सभी संविदाकर्मियों को सरकारी कर्मियों की तरह ही लाभ देने की घोषणा की है... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संविदाकर्मियों की सेवा शर्त अनुशंसा के अनुसार लागू की जाएगी... इसमें अवकाश, सेवा दिवस और नई रिक्तियों में मौके जैसी तमाम बातें शामिल हैं...
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने स्नातकों के लिए खुशखबर, 7 हजार से ज्यादा नौकरियों का किया एलान

रोजगार को लेकर एक पहल की है दिल्ली सरकार ने......अगर आप स्नातक यानि ग्रेजुएट हैं और दिल्ली में रहते हैं लेकिन आपको अच्छी नौकरी की आज तक दरकार है तो आपके लिए दिल्ली सरकार ने 7000 से ज्यादा नौकरियों का एलान किया है। सरकार के इस एलान की खासियत ये है कि इन नौकरियों के लिए ग्रेजुएट के अलावा रिटायर्ड टीचर्स,  सरकारी अधिकारी भी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।

अब ग्रामीण इलाकों में भी महिलाएं आईं आगे, पेट्रोल पंप पर पूरा स्टाफ महिलाएं

यूपी के फतेहपुर जिले में महिला सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिली... यहां एक ग्रामीण इलाके में भारत पेट्रोलियम ने एक अनोखी पहल करते हुए पेट्रोल पंप की पूरी जिम्मेदारी ही महिलाओं को दे दी। यहां पंप पर नीचे से ऊपर तक हर कर्मचारी महिला ही होगी। इस पहल से न केवल महिलाओं को रोजगार मिला है बल्कि महिलाओं में आगे बढ़ने की हिम्मत भी बढ़ी है।

भारत में पैदा हुआ पहला हम्बोल्ट पेंगुइन, मुंबई जू में हम्बोल्ट पेंगुइन का बढ़ गया कुनबा

इस बार देश के स्वतंत्रता दिवस पर मुंबई के भायखला के वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान एवं चिड़ियाघर में एक नया मेहमान आया और नन्हा मेहमान और कोई नहीं बल्कि हम्बोल्ट पेंगुइन है.......फ्लिपर नाम की हम्बोल्ट पेंग्विन ने दरअसल अंडे से 15 अगस्त की रात 8 बजकर 2 मिनट पर नन्हीं मादा पेंग्विन को जन्म दिया....जिसके साथ ही देश में पहली बार एक नन्हे हम्बोल्ट पेंगुइन ने जन्म लिया है और उनके कुनबे को भी बढ़ाया है। आपको बता दें कि साल 2016 में इस चिड़ियाघर में आठ हम्बोल्ट पेंगुइन सियोल से लाए गए थे....इन पेंगुइन के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें