फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: पीएम मोदी के ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन’ के साथ आपके मतलब की और भी खबरें

Thu, 13 Sep 2018 02:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर से ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन’ के शुभारंभ की घोषणा की है। उन्होंने इस आंदोलन को दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि बताया। यह अभियान गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। चार साल पहले 2 अक्टूबर 2014 को पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन


तब से अब तक देश में स्वच्छता को लेकर काफी जागरूकता आई है। प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में सभी से ‘स्वच्छता ही सेवा’ आंदोलन का हिस्सा बनने और‘स्वच्छ भारत’बनाने की कोशिशों को मजबूत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन में के उनके सपने सबकी भागीदारी की प्रशंसा भी की है।

 

दिसंबर तक 70-80 फीसदी साफ हो जाएगी गंगा: नितिन गडकरी

दिसंबर तक 70-80 फीसदी साफ हो जाएगी गंगा: नितिन गडकरी

अगली अच्छी खबर है.. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा। दरअसल उन्होंने दावा किया है कि इस साल के आखिर तक 70-80 फीसदी गंगा को स्वच्छ बना दिया जाएगा। गडकरी ने ये दावा उत्तर प्रदेश के बागपत में कई सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के मौके पर किया। गंगा की सफाई के बारे में उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई पर विशेष ध्यान दिया है। 

गंगा को प्रदूषित कर रहे 251 उद्योगों को बंद किया जा चुका है और 938 उद्योगों से निकलने वाले गंदगी की मॉनिटरिंग की जा रही है। गंगा के पूरे मार्ग में 211 बड़े नालों की पहचान की गई है, जो इस नदी को प्रदूषित कर रहे है। गडकरी ने बताया कि गंगा नदी को साफ करने के 'नमामि गंगे मिशन' के तहत अब तक 195 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है।

आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, पीएम ने की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा

आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, पीएम ने की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए केंद्र सरकार खुशखबरी लेकर आई है। केंद्र सरकार ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का फैसला किया है। आशा कर्मियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर दोगुनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय डेढ़ गुना यानी 3000 से बढ़ाकर 4500 करने का फैसला किया है। बढ़ा हुआ मानदेय 1 अक्टूबर 2018 से लागू हो जाएगा। 

ये बढ़ी हुई राशि केंद्र के हिस्से की है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि आशा बहू की प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने के अलावा यह भी फैसला किया है कि उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन

इस बार इको फ्रैंडली गणपति ट्रेंड में घर-घर में इको फ्रैंडली बप्पा विराजमान

अगली खुशखबरी बप्पा के आगमन की है। बुद्धि, ज्ञान और विघ्नविनाशक के रूप में पूजे जाने वाले श्री गणेश जी का त्यौहार गणेश चतुर्थी की धूम हर तरफ दिखाई दे रही है। इस मौके पर गणेश जी की प्रतिमा अपने घरों में स्थापित की जाती है। और गणेश चतुर्थी के 10 वें दिन गणपति प्रतिमा को समुद्र, नदी और झीलों में विसर्जित किया जाता है। 

मगर बाजार में मिलने वाले गणपति की प्रतिमा को जब नदी या समुद्र में विसर्जित किया जाता है तो वो जल प्रदूषण की बड़ी वजह बन जात है। ऐसे में अच्छी खबर ये है कि इस बार लोगों ने गणपति की प्रतिमा को बनाने में पर्यावरण का खास ध्यान रखा। और इको फ्रैंडली गणपति की प्रतिमा ट्रेंड में आ गया है।वहीं अलग-अलग इको फ्रैंडली गणपति  बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं तो लोगों की ये सोच सराहनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें