फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: इस टर्मिनल से होगी बड़े जहाजों की आवाजाही और अब दिल्ली की होगी ऐसे हिफाजत

Mon, 12 Nov 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
khushkhabar
विज्ञापन
खुशखबर’ में सबसे पहली देश के लिए दो बड़ी खुशबरी है जो पीएम मोदी देने जा रहे हैं। एक तो ये कि देश को उसका पहला मल्टी मॉडल टर्मिनल मिल गया और दूसरा ये कि पानी में इतिहास रचा गया है। साथ ही अच्छी खबर दिल्ली वालों के लिए भी है क्योंकि अब दिल्ली सुरक्षित बनने वाली है। इसके अलावा देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इन कई सौगातों में जल मार्ग विकास परियोजना के तहत बना मल्टीमॉडल टर्मिनल भी शामिल है । बता दें कि इस टर्मिनल को हल्दिया-वाराणसी के बीच राष्ट्री य जलमार्ग-1 पर विकसित किया जा रहा है. इस टर्मिनल के जरिए 1500 से 2000 टन के बड़े जहाजों की भी आवाजाही मुमकिन हो सकेगी।

पानी में रचा गया इतिहास, गंगा के रास्ते बंगाल से वाराणसी पहुंचा पोत

इसी के साथ एक अच्छी खबर ये भी है कि गंगा नदी में बंगाल से वाराणसी तक पोत का परिचालन शुरू हो गया है।आजाद भारत में पहली बार गंगा के रास्ते एक कंटेनर कोलकाता से वाराणसी पहुंच गया है।पेप्सिको कंपनी गंगा नदी के रास्ते जलपोत एमवी आरएन टैगोर के जरिए अपने 16कंटेनर को कोलकाता से वाराणसी लेकर आई। इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।इनलैंड वाटर हाइवे-1 पर दो जहाजों के माध्यम से ये कंटेनर आए , जिन्हें 30 अक्टूबर को कोलकाता से रवाना किया गया था। ये जलपोत एमवी आरएन टैगोर वाराणसी से इफ्को कंपनी का उर्वरक लेकर वापस कोलकाता लौटेंगे।
विज्ञापन




 

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मुहिम, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लगाए जाएंगे 300 CCTV

CCTV Camera
दिल्ली को सुरक्षित बनाने के ले सरकार एक अच्छा कदम उठाने जा रही है। दिल्ली सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहर में 300 सीसीटीवी कैमरे लगवाने वाली है। जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में राजधानी के तीन-चार विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे। इन कैमरों में इंफ्रारेड और डे/नाइट विजन की भी सुविधा होगी। इसका लाइव फीड मॉनीटर किया जाएगा और रिकॉर्ड कम से कम एक महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा।इन कैमरों को उन जगहों पर ज्यादा लगाया जाएगा जहां खासकर महिलाओं की आवाजाही ज्यादा होती है।
 
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों से राहत, पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर आई गिरावट

पेट्रोल डीजल
देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है। सोमवार को पेट्रोल के दामों में 17 पैसे और डीजल के दामों में 15 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.56 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल 72.31 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत लगातार घट रही है। इस वजह से देश में तेल सस्ता हो रहा है। इससे पहले लगातार कई दिनों तक तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें