आने वाले कुछ सालो में लगभग 102 कारें ऐसी हैं जो लांच होंगी जिनमें महिंद्रा, मारुति, डैटसन,फोर्ड लगभग सभी छोटी बड़ी कारें होंगी। इन लांच होने वाली कारों में 3 हाइब्रिड कार,20 सेडान कार,48 एसयूवी, और लगभग 20 हैचबैक कारें होंगी। इस साल के अंत तक लांच होने वाली कुछ कार ऐसी भी हैं जिनका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहें है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो कार जो कर देंगी आपको देखने पर मजबूर
bajaj QUTE
बजाज क्यूट
बजाज का नाम अब तक सिर्फ दो पहिया वाहन में लिया जाता था। लेकिन भारतीय सड़क एंव परिवहन की मंजूरी के बाद बजाज की इस कार का इंतजार बढ़ गया है। मंत्रालय ने बजाज Qute को 4 व्हीकल की कैटेगरी में जगह दे दी है। Bajaj Qute एक क्वॉड्रिसाइकल है। मेड इन इंडिया बजाज क्यूट क्वॉड्रिसाइकल को अब तक इंटरनेशनल मार्किट में एक्सपोर्ट किया जा रहा था। माना जा रहा है कि दिसम्बर में यह कार बाजार में दस्तक दे सकती है।
इंजन की बात करें तो Bajaj Qute में 216.6सीसी का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलेगा। जो 13बीएचपी की पॉवर और 20एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेंगे। इसकी टॉप स्पीड 70kmph होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी माइलेज एक लीटर में 35किमी हो सकती है।
कंपनी इस कार की कीमत मात्र 2 लाख रख सकती है।